यहाँ UP बिजली उपभोक्ताओं के सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के सटीक और आसान जवाब दिए गए हैं — बिल चेक, भुगतान, अकाउंट अपडेट, शिकायत, स्मार्ट मीटर, स्कीम और बहुत कुछ।
- UPPCL बिल चेक और mpower से जुड़े मुख्य सवाल
- Account Number और Account Update से जुड़े सवाल
- पुराना बिल और Bill History से जुड़े सवाल
- Meter Reading और Smart Meter से जुड़े सवाल
- Smart Prepaid Meter — विस्तृत जानकारी (UPPCL Official FAQ)
- शिकायत और Complaint से जुड़े सवाल
- सरकारी योजना और Surcharge Waiver से जुड़े सवाल
- डिस्कॉम (MVVNL, PVVNL, DVVNL, PUVVNL, KESCO) से जुड़े सवाल
- Technical Problem और Troubleshooting से जुड़े सवाल
- Connection Disconnect और Reconnect से जुड़े सवाल
- अन्य राज्यों के बिजली बिल चेक (Bihar, Jharkhand, MP, Delhi)
1. UPPCL बिल चेक और mpower से जुड़े मुख्य सवाल
UPPCL mpower उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड का आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है। इसे consumer.uppcl.org पर एक्सेस किया जा सकता है। इस पोर्टल के जरिए आप:
- बिजली बिल देख और डाउनलोड कर सकते हैं
- ऑनलाइन बिल का भुगतान कर सकते हैं
- बिल हिस्ट्री और रसीद डाउनलोड कर सकते हैं
- शिकायत दर्ज कर सकते हैं
- नया कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं
- मोबाइल नंबर, ईमेल और KYC अपडेट कर सकते हैं
UP में बिजली बिल चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:
मोबाइल से बिजली बिल देखने और भुगतान करने के लिए अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में consumer.uppcl.org खोलें। वेबसाइट मोबाइल पर पूरी तरह काम करती है। इसके अलावा आप Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप से भी सीधे UPPCL बिल भुगतान कर सकते हैं — Electricity सेक्शन में जाएं → UP (UPPCL) चुनें → अकाउंट नंबर डालें → Pay करें।
Quick bill pay के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं, अकाउंट नंबर डालें, बिल देखें और “Pay Now” बटन पर क्लिक करें। UPI / Debit Card / Net Banking / Credit Card / Wallet — कोई भी माध्यम चुनकर तुरंत भुगतान करें। भुगतान के 24 घंटे के अंदर पोर्टल पर reflect हो जाता है।
consumer.uppcl.org/wss/auth/login पर जाएं। अपना Account Number और Password डालें। अगर पहली बार लॉगिन कर रहे हैं तो पहले यहाँ रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन के लिए: Account Number + Registered Mobile Number + OTP चाहिए। एक बार account बन जाने के बाद बिल हिस्ट्री, रसीद, शिकायत सब एक जगह से manage कर सकते हैं।
UPPCL बिल PDF डाउनलोड करने के लिए: portal पर जाएं → Account Number डालें → बिल देखें → “Download Bill” या “Print” ऑप्शन से PDF सेव करें। भुगतान की रसीद PDF के लिए Last Receipt पर जाएं।
UPPCL पोर्टल पर सीधे नाम से बिल देखने की सुविधा नहीं है। बिल देखने के लिए Account Number या Registered Mobile Number जरूरी है। अगर आपको अपना Account Number नहीं पता तो:
- अपने पुराने बिजली बिल की कॉपी देखें
- बिजली के मीटर के पास लगे कार्ड पर नंबर लिखा होता है
- नजदीकी SDO / JE Office में नाम और पता बताकर Account Number पता करें
- 1912 हेल्पलाइन पर कॉल करके भी पूछ सकते हैं
UPPCL का मुख्य टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1912 है। यह 24×7 उपलब्ध है।
| डिस्कॉम | टोल फ्री नंबर | ईमेल |
|---|---|---|
| DVVNL (दक्षिणांचल) | 1800-180-3023 | dvvnlmd@gmail.com |
| MVVNL (मध्यांचल) | 1800-1800-440 | cccmvvnl1912@gmail.com |
| PVVNL (पश्चिमांचल) | 1800-180-3002 | md@pvvnl.org |
| PUVVNL (पूर्वांचल) | 1800-180-5025 | md@puvvnl.in |
| KESCO (कानपुर) | 1800-180-1912 | kescohelpline@kesco.org.in |
इस लिंक पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। जिला, डिस्कॉम, शिकायत का प्रकार और अपनी जानकारी भरें। शिकायत नंबर नोट कर लें। यहाँ शिकायत की स्थिति ट्रैक करें।
2. Account Number और Account Update से जुड़े सवाल
UPPCL ने पुराने 12 अंकों के account number को बदलकर 10 अंकों का कर दिया है। Convert करने का तरीका बेहद आसान है:
- अपना पुराना 12 अंकों का account number देखें।
- शुरुआत के 2 अंक हटा दें (ये आमतौर पर “00” होते हैं)।
- बचे हुए 10 अंक ही आपका नया account number है।
अगर conversion के बाद भी portal पर error आए, तो 1912 पर कॉल करें या नजदीकी SDO office से नया account number confirm करवाएं।
UPPCL ग्रामीण (Rural) उपभोक्ताओं का 10 अंकों का account number उनके बिजली बिल पर “Account No.” के नाम से लिखा होता है। अगर बिल उपलब्ध नहीं है:
- गाँव के lekhpal या SDO office से संपर्क करें।
- अपने मीटर का serial number लेकर JE office जाएं — वे account number बता देंगे।
- 1912 पर कॉल करके भी account number पूछ सकते हैं।
Rural बिल check करने के लिए mpower portal पर जाएं, “Rural” का option select करें और 10 अंकों का account number डालें।
मीटर नंबर से account number पता करने के लिए:
- अपने मीटर का नंबर नोट करें (मीटर के ऊपर या साइड पर लिखा होता है)।
- 1912 हेल्पलाइन पर कॉल करें और मीटर नंबर + पता बताएं।
- नजदीकी SDO / JE office में जाकर मीटर नंबर से account number निकलवाएं।
UPPCL में account number दो प्रकार के होते हैं:
| प्रकार | क्षेत्र | Account Number | Portal पर विकल्प |
|---|---|---|---|
| Urban (शहरी) | शहर / नगर पालिका क्षेत्र | 10 अंक | Urban चुनें |
| Rural (ग्रामीण) | गाँव / देहात क्षेत्र | 10 अंक (नया) / 12 अंक (पुराना) | Rural चुनें |
Portal पर bill check करते समय सही विकल्प (Urban/Rural) चुनना जरूरी है, अन्यथा “Invalid Account Number” error आएगा।
UPPCL portal पर mobile number बदलने के दो तरीके हैं:
ऑनलाइन तरीका:
ऑफलाइन तरीका: नजदीकी SDO Office में एक Application लिखें जिसमें Account Number, पुराना Mobile Number और नया Mobile Number लिखें। आधार कार्ड की कॉपी साथ लगाएं।
UPPCL में Aadhaar link (KYC update) करने के लिए:
UPPCL portal पर login करने के बाद Profile Settings में जाएं → Update Email option चुनें → नई email ID डालें → verification link आपकी नई email पर जाएगा → उस पर click करके confirm करें।
UPPCL में नाम बदलने (Name Transfer / Name Correction) के लिए ऑफलाइन आवेदन देना होता है:
- Application for name change in UPPCL electricity bill — SDO office में लिखकर जमा करें।
- साथ में: पुराने बिल की कॉपी + नए मालिक का ID proof + ownership document (registry / sale deed) लगाएं।
- UPPCL name correction online form PDF download के लिए uppcl.org पर “Forms” सेक्शन देखें।
आवेदन जमा होने के बाद UPPCL name change status check online करने के लिए portal पर login करके Application Status track कर सकते हैं।
SDO office में mobile number register करने के लिए नीचे दिया format उपयोग करें:
श्रीमान अवर अभियंता महोदय,
[विद्युत विभाग का नाम, पता]
विषय: मोबाइल नंबर पंजीकरण / अपडेट हेतु आवेदन
महोदय,
मेरा नाम [आपका नाम] है। मेरा बिजली कनेक्शन खाता संख्या [Account Number] है। मेरा पंजीकृत मोबाइल नंबर [पुराना नंबर] है जो अब उपलब्ध नहीं है। अतः मेरा नया मोबाइल नंबर [नया नंबर] पंजीकृत करने की कृपा करें।
प्रार्थी: [नाम, हस्ताक्षर, दिनांक]
3. पुराना बिल और Bill History से जुड़े सवाल
UPPCL portal पर पिछले 6 महीने तक का बिल देखा जा सकता है। इसके लिए:
UPPCL का online portal केवल पिछले 6 महीने तक का बिल दिखाता है। 10 साल पुराना बिजली बिल पाने के लिए आपको SDO / XEN office में जाकर लिखित आवेदन देना होगा। विभाग अपने records से पुराना बिल निकालकर दे सकता है। इसके लिए:
- Account Number और पूरा पता बताएं।
- RTI (सूचना का अधिकार) के तहत भी पुराने बिल माँगे जा सकते हैं।
UPPCL portal पर login करें → Bill History section खोलें → महीना और साल चुनें → Download / Print करें। बिना login के भी OTP से bill history देख और download कर सकते हैं।
Payment history check करने के लिए mpower portal पर login करें और “Payment History” या “Transaction History” section देखें। यहाँ आपके सभी पिछले payment की date, amount और transaction ID दिखेगी।
Duplicate या पुराना बिल PDF में पाने के लिए:
- Bill History portal पर जाएं → Account Number + OTP से login → महीना चुनें → Download करें।
- यह PDF duplicate bill के रूप में उपयोग की जा सकती है।
- Last payment receipt: consumer.uppcl.org/wss/last_receipt
4. Meter Reading और Smart Meter से जुड़े सवाल
Smart meter उपभोक्ता अपना bill mpower portal पर उसी तरह check कर सकते हैं जैसे सामान्य meter वाले। Account number डालें → Smart meter का real-time data और bill amount दिखेगा। कुछ areas में UPPCL Smart Meter App भी उपलब्ध है जिससे live reading और balance देख सकते हैं।
Prepaid smart meter का balance check करने के 3 तरीके हैं:
- Meter पर: Smart meter की display screen पर balance automatically दिखता है।
- Portal पर: mpower portal पर account number से login करें।
- SMS से: कुछ discom areas में registered mobile पर low balance alert SMS आता है।
UPPCL portal पर Self Meter Reading submit करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए:
Self reading submit करने की एक निश्चित window होती है (generally reading date के आसपास)।
Trust Billing वह प्रक्रिया है जिसमें जब meter reader आपके घर न आ सके (अनुपस्थित, मीटर तक पहुँच न हो), तब विभाग पिछले महीनों की औसत reading के आधार पर अनुमानित बिल बना देता है। अगले महीने actual reading लेने पर अंतर adjust कर दिया जाता है। इसे ही Trust Billing या Estimated Billing कहते हैं।
श्रीमान अवर अभियंता / SDO महोदय,
[विद्युत विभाग का नाम और पता]
विषय: खराब विद्युत मीटर बदलवाने हेतु आवेदन
महोदय,
मेरा नाम [नाम] है। मेरा बिजली कनेक्शन खाता संख्या [Account Number] है, पता [पूरा पता]। मेरे घर का बिजली मीटर खराब हो गया है / तेज चल रहा है / reading नहीं दे रहा। कृपया मीटर की जाँच कर उसे बदलवाने की व्यवस्था करें।
प्रार्थी: [नाम, हस्ताक्षर, मोबाइल, दिनांक]
यह application ऑनलाइन भी submit कर सकते हैं: Complaint Portal →
श्रीमान अवर अभियंता महोदय, [पता]
विषय: विद्युत मीटर स्थानांतरण हेतु आवेदन
महोदय,
मेरा खाता संख्या [Account Number] है। मेरे घर में निर्माण कार्य के कारण मीटर की वर्तमान स्थिति असुविधाजनक हो गई है। कृपया मीटर को [नई जगह का विवरण] पर shift करने की अनुमति दें। निर्धारित शुल्क जमा करने को तैयार हूँ।
प्रार्थी: [नाम, हस्ताक्षर, दिनांक]
5. Smart Prepaid Meter — विस्तृत जानकारी (UPPCL Official FAQ)
Smart Prepaid Meter एक आधुनिक बिजली मीटर है। इसमें बिजली का माप पुराने मीटर की तरह ही होता है, बस इसमें संचार तकनीक (GPRS/RF) के लिए एक अतिरिक्त उपकरण लगा होता है। यह आपकी खपत के आँकड़े लगातार Control Room को भेजता है, जिससे मीटर रीडर के माध्यम से मीटर रीडिंग करवाने की जरूरत खत्म हो जाती है और आपको हर समय सटीक आँकड़े प्राप्त होते हैं।
यह मोबाइल फोन के Prepaid SIM की तरह काम करता है — पहले पैसे जमा (Recharge) करते हैं और फिर बिजली का उपयोग करते हैं।
- पुराने उपभोक्ताओं के लिए: मौजूदा मीटरों को Smart Meter से बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क (Free of Cost) है। इसके लिए कोई पैसा या शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
- नए कनेक्शन के लिए: नए विद्युत कनेक्शन के लिए Smart Meter लागत उपभोक्ता को देनी होगी। यह UP विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा तय की गई है — सामान्य मीटर के लिए भी यही लागत देनी होती थी।
- छूट: Prepaid उपभोक्ताओं को बैलेंस पॉजिटिव रखने पर बिजली दरों में 2% की विशेष छूट मिलती है।
- बजट नियंत्रण: आप देख सकते हैं कि रोज कितनी बिजली खर्च हो रही है, जिससे फिजूलखर्ची रोक सकते हैं।
- पारदर्शी ऑटोमैटिक रीडिंग: मीटर रीडर अब आपके घर नहीं आएंगे। मानवीय गलतियों की संभावना शून्य हो जाती है।
- अलर्ट: SMS के जरिए आवश्यक सूचनाएँ मिलती हैं।
- आसान रिचार्ज: घर बैठे रिचार्ज की सुविधा।
- UPPCL Smart App: सभी जानकारियाँ, अलर्ट और रिचार्ज एक ऐप से।
- खराबी का स्वतः पता: Smart Meter खराब होने पर इसकी सूचना Discom को अपने आप मिल जाती है जिससे समस्या का त्वरित समाधान होता है।
जी नहीं। बिजली की दरें (टैरिफ) वही रहती हैं जो राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा तय की जाती हैं। बल्कि, Prepaid मोड में बैलेंस पॉजिटिव रखने पर आपको 2% की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिससे आपकी बिजली और सस्ती हो जाती है।
जी नहीं। यह मात्र एक भ्रम है। Smart Meter वही IS-प्रमाणित (Indian Standards) सटीकता प्रदान करते हैं जो पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर देते थे। Smart Meter में बिजली का माप पुराने मीटर की तरह ही होता है — बस इसमें संचार तकनीक का अतिरिक्त उपकरण लगा होता है। Smart Meter की सटीकता की जाँच Lab में कठोर परीक्षणों द्वारा की जाती है। अब तक पूरे प्रदेश में लगभग 83 लाख Smart Meter लगाए जा चुके हैं, जिनकी तुलना में लगभग 5.22 लाख पुराने मीटरों को Check Meter की तरह लगाया गया है। इनकी तुलना में कोई भी Smart Meter तेज चलता हुआ नहीं पाया गया है।
जी नहीं। मीटर Prepaid के रूप में सक्रिय होने पर आपको SMS प्राप्त होगा। Prepaid होने के बाद 30 दिनों का Grace Period दिया जाता है ताकि आप Recharge की प्रक्रिया समझ सकें। इस अवधि में Prepaid बैलेंस खत्म होने पर भी आपका कनेक्शन नहीं कटेगा।
यदि 30 दिन के Grace Period के पश्चात Prepaid Balance समाप्त हो जाता है, तो 3 दिन का Emergency Credit Period दिया जाता है। इसके बाद भी यदि बैलेंस में बकाया धनराशि है, तो आपका कनेक्शन कट सकता है।
• रात का समय: शाम 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक
• अवकाश: रविवार, दूसरे शनिवार और सभी सार्वजनिक अवकाश
(नोट: इस दौरान खर्च की गई बिजली की राशि आपके अगले Recharge से स्वतः कट जाएगी।)
Recharge के कई आसान तरीके हैं:
- वेबसाइट: www.uppcl.org पर जाकर ‘Smart Meter Prepaid Recharge’ विकल्प चुनें।
- मोबाइल ऐप: ‘UPPCL Smart App’ डाउनलोड करें।
- वॉलेट: Paytm, Google Pay, PhonePe, Amazon Pay आदि।
- विभागीय काउंटर: नजदीकी UPPCL कार्यालय में जाएं।
- अन्य: विद्युत सखी, जन सुविधा केंद्र (CSC), Fintech एजेंसी (Sahas, Vyamtech, Saral, BLS)।
जी नहीं। उपभोक्ताओं को Balance समाप्त होने के बाद 3 दिन का Emergency Credit Period दिया जाता है। इस अवधि में भी Recharge न करने पर बिजली स्वतः कट जाती है। उपभोक्ताओं को समय-समय पर Low Balance का अलर्ट SMS के माध्यम से भेजा जाता है ताकि वे समय पर Recharge कर सकें।
उपभोक्ताओं को समय पर Recharge की याद दिलाने के लिए System द्वारा कई बार SMS भेजे जाते हैं:
- प्रथम अलर्ट: पिछले Recharge का 30 प्रतिशत बचा होने पर।
- द्वितीय अलर्ट: पिछले Recharge का 10 प्रतिशत बचा होने पर।
- शून्य Balance: जब Balance खत्म हो जाए।
- मासिक अलर्ट: प्रत्येक माह के आरंभ में।
Recharge सफल होने के बाद, यानी जब आपका Prepaid Balance पॉजिटिव हो जाता है, तो सामान्यतः 2 घंटे के भीतर आपकी बिजली अपने आप चालू हो जाती है। इसके लिए किसी कर्मचारी को बुलाने की आवश्यकता नहीं होती।
आप संबंधित उपखंड कार्यालय (Sub-division Office) में मीटर की जाँच के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क जमा करके आपके परिसर में ‘Check Meter’ लगाया जाएगा जिससे सटीकता की पुष्टि हो सके।
ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। कभी-कभी Bank Server की समस्या के कारण ऐसा होता है। 24-48 घंटों में पैसा या तो Balance में जुड़ जाएगा या आपके खाते में वापस आ जाएगा। आप 1912 पर Transaction ID के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अपना पंजीकृत Mobile Number सही रखना बहुत जरूरी है ताकि आपको Balance व अन्य सूचनाएँ मिलती रहें। इसके लिए:
- ऑनलाइन: UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org या ‘UPPCL Smart App’ के माध्यम से Registered Mobile Number बदल सकते हैं।
- सलाह: UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना e-KYC जरूर कराएं।
- Helpline: Toll-Free नंबर 1912 पर Call करके नया Mobile Number दर्ज करवाएं।
- विभागीय कार्यालय: अपने नजदीकी उपखंड कार्यालय में जाकर लिखित अनुरोध के माध्यम से नंबर अपडेट करवाएं।
- सही विवरण: मीटर लगाने वाली Team को अपना सही और वर्तमान में चालू Mobile Number ही दें — इसी पर Balance व अन्य सूचनाएँ भेजी जाएंगी।
- मीटर Sealing Certificate: Smart Meter लगने के बाद ‘मीटर Sealing Certificate’ की प्रति अवश्य माँगें। सुनिश्चित करें कि उस पर नाम, Account ID, पुराने व नए मीटर के नंबर, Reading और Mobile Number सही अंकित हों।
- अंतिम Reading: पुराने मीटर को उतारते समय उसकी अंतिम Reading (Final Reading) अपनी उपस्थिति में नोट करें। यही Reading मीटर Sealing Certificate पर भरी जाती है।
- पहचान पत्र: केवल अधिकृत एजेंसी के कर्मचारियों से ही मीटर लगवाएं और उनका ID Card जरूर देखें।
- Solar (Net Metering) उपभोक्ता विशेष ध्यान दें: यदि आपके यहाँ पहले से Solar व Net Meter लगा है, तो मीटर Sealing Certificate पर पुराने Net-Meter की Import और Export दोनों Reading (KWh/KVAH) बिल्कुल सटीक अंकित होनी चाहिए।
- पुराने Key-Pad (CTS) आधारित Prepaid उपभोक्ता विशेष ध्यान दें: यदि आपके यहाँ पुरानी तकनीक आधारित Key-Pad Prepaid Meter स्थापित है, तो मीटर Sealing Certificate पर पुराने Prepaid Meter में अवशेष Balance धनराशि का अंकित होना जरूरी है।
आपके कनेक्शन के Prepaid में परिवर्तित होते ही, पूर्व में जमा Security धनराशि को आपके पिछले बकाये (Arrears) में समायोजित कर दिया जाएगा। यदि कोई बकाया नहीं है, तो यह राशि आपके Prepaid Balance के रूप में Credit कर दी जाएगी।
मीटर लगने के बाद तीन स्तरों पर Quality Check (QC) की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे आपके मीटर का सही Data System में Feed हो। मीटर लगने के बाद QC प्रक्रिया एवं Data Update होने में 7 से 15 दिन का समय लग सकता है।
इस दौरान Smart Meter Post-Paid मीटर की तरह कार्य करता है — यानी इस दौरान आप जितनी बिजली का इस्तेमाल करते हैं, उसकी धनराशि Post-Paid Balance में बकाये के रूप में जुड़ती रहती है, जिसका भुगतान Bill बनने पर करना होता है।
आप इन 4 आसान तरीकों से अपना Balance Track कर सकते हैं:
- UPPCL Smart App: Google Play Store अथवा Apple App Store से ‘UPPCL Smart App’ डाउनलोड करें। App पर अपने Mobile Number या Account Number से Log-in करें। यहाँ आपको Real-time Balance और दैनिक खपत दिखाई देगी।
- विभागीय वेबसाइट: www.uppcl.org पर ‘Smart Meter Prepaid Recharge’ Section में जाकर अपनी Account ID डालें। यहाँ बिना Login के भी Balance देखा जा सकता है।
- SMS अलर्ट: आपके Registered Mobile Number पर Balance कम होने, शून्य होने या Recharge सफल होने पर तत्काल SMS प्राप्त होता है।
- Smart Meter Display: अपने घर के बाहर लगे मीटर के Push-Button को दबाएं। Screen पर आपको अपना Balance (रुपयों में) दिखाई दे जाएगा।
‘UPPCL Smart App’ के जरिए आप:
- Real-time Balance देख सकते हैं।
- पिछले 30 दिनों की दैनिक खपत का ग्राफ देख सकते हैं।
- Recharge History और Billing विवरण देख सकते हैं।
- Load (भार) बढ़ने या घटने की जानकारी पा सकते हैं।
Electricity Charge, Fixed Charge, Electricity Duty और अन्य शुल्क आपके Prepaid Balance से प्रतिदिन के विद्युत उपभोग के आधार पर काटे जाते हैं। इससे उपभोक्ता पर महीने के अंत में एक साथ बोझ नहीं पड़ता।
बिजली खपत: 5 यूनिट | अधिकतम भार: 2 किलोवाट
i. दैनिक Fixed Charge (FC) @ ₹110/kW: 2 × 110/31 = ₹7.10
ii. दैनिक Energy Charge (EC) @ ₹5.50/यूनिट: 5 × 5.50 = ₹27.50
iii. दैनिक FPPAS @ 2.8% (EC+FC): (7.10+27.50) × 2.8% = ₹0.97
iv. Electricity Duty (ED) @ 5%: (7.10+27.50+0.97) × 5% = ₹1.82
दैनिक कुल बिल = ₹37.42
नहीं। आपका कनेक्शन केवल Prepaid Balance खत्म होने पर ही कटता है। Smart Meter लगने से पहले के बकाये पर बिजली नहीं कटती। Prepaid में बदलने के बाद पिछले बकाये के भुगतान के लिए आपको समय दिया जाता है। बकाये की राशि ‘Arrears’ कॉलम में दिखाई जाती है और इसे किश्तों में चुकाने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यदि आपके खाते पर पिछला बकाया (Post-paid Arrear) है, तो नीचे दी गई तालिका के अनुसार आपके Recharge का एक निश्चित प्रतिशत पुराने बकाये के सापेक्ष स्वतः कट जाता है। शेष राशि आपके वर्तमान उपयोग के लिए उपलब्ध होती है।
| मूल बकाया (₹) | प्रत्येक Recharge से Post-Paid बकाये में समायोजित राशि (%) |
|---|---|
| ₹10,000 तक | 10% |
| ₹10,001 से ₹15,000 तक | 15% |
| ₹15,001 से ₹20,000 तक | 20% |
| ₹20,000 से अधिक | कम से कम 25% |
हाँ। आप विभागीय Counter, UPPCL Smart App, जन सुविधा केंद्र (CSC) तथा Fintech एजेंसी (Sahas, Vyamtech, Saral, BLS) के माध्यम से एकमुश्त बकाया चुका सकते हैं। इससे आप बकाये पर भविष्य में लगने वाले विलंब शुल्क (ब्याज) से बच सकेंगे। विद्युत सखी के माध्यम से बकाये के भुगतान की सुविधा शीघ्र विकसित की जा रही है।
यह सुझाव है कि बार-बार Recharge की प्रक्रिया से बचने के लिए आपको इतना Recharge करना चाहिए कि Post-Paid बकाये में समायोजन के बाद आपके Prepaid Balance में औसत मासिक खपत जितना पॉजिटिव Balance हो जाए।
यदि आप ₹4,500 का Recharge करते हैं:
• किया गया Recharge: ₹4,500
• Post-Paid बकाये में समायोजित (10%): ₹450
• अवशेष Post-Paid बकाया: ₹9,550
• Prepaid के लिए उपलब्ध Recharge: ₹4,050
• पूर्व Balance: ₹(-1,000)
• Recharge के बाद नया Balance: ₹3,050
Recharge की कोई न्यूनतम अथवा अधिकतम सीमा नहीं है। आप अपनी आवश्यकतानुसार कितनी भी राशि का Recharge कर सकते हैं।
नहीं। Smart Meter स्वचालित रूप से हर महीने के अंत में Bill बनाता है। आपकी खपत का Data सीधे Server पर चला जाता है। आपको Bill SMS के माध्यम से प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त आप अपना Bill UPPCL की विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org एवं ‘UPPCL Smart App’ से Download कर सकते हैं।
हाँ, Smart Meter पूरी तरह सुरक्षित हैं। Data Transmission के लिए Encryption तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे आपकी खपत की जानकारी गोपनीय रहती है।
- बिजली काटने की धमकी वाले फर्जी SMS से सावधान रहें। Smart Meter के भुगतान से संबंधित SMS केवल UPPCL के निम्न SMS Header से ही भेजे जाते हैं: UPPCLT और UPPCLA
- भुगतान करने के लिए, उपरोक्त SMS Header से भेजे गए Link पर Click कर भुगतान करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि खुली वेबसाइट https://consumer.uppcl.org/wss/pay_bill_home ही है।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट (www.uppcl.org) या अधिकृत App का ही उपयोग करें।
- किसी कर्मचारी को Smart Meter लगाने के लिए पैसा न दें।
- किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को Recharge के लिए पैसे न दें। केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें।
Meter में Stored Reading वह यूनिट होती हैं जो मीटर में तो चलती रहती हैं, लेकिन किसी कारण से उनका सही समय पर Bill नहीं बन पाता और वे जमा होती रहती हैं। जब Meter Reader सही Reading नहीं लेता या अनुमान से कम यूनिट डालकर Bill बना देता है, तो असली खपत और Bill में फर्क आ जाता है। यही फर्क Meter में “Store” हो जाता है और इसे ही Stored Reading कहा जाता है।
Smart Meter लगने के समय, यदि आपके पुराने Meter में कुछ ऐसी यूनिट्स (Reading) बची हैं जिनका पिछला Bill नहीं बन पाया था, तो वह पूरी ‘Un-Billed Stored Reading’ Smart Meter के पहले Bill में जोड़ दी जाएगी।
इसी कारण Smart Meter लगने के बाद पहला Bill आपको अधिक लग सकता है। यह कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं, बल्कि आपके द्वारा पहले उपयोग की गई बिजली का ही Bill है।
Smart Meter लगने के बाद कुछ उपभोक्ताओं को Bill अधिक लगने का मुख्य कारण यह है कि अब बिजली की खपत का पूरा और सटीक हिसाब सामने आने लगता है। पहले पारंपरिक मीटरों में कई बार Meter Reader की गलती, मीटर के Display में खराबी या सही Reading न दिखने के कारण गलत या अनुमानित Reading दर्ज हो जाती थी। इस कारण असली खपत और Bill में अंतर रह जाता था — यह अंतर Meter में Stored Reading के रूप में जमा होता रहता है।
साथ ही, Smart Meter लगने के बाद 7 से 15 दिनों तक Quality Check और Data Update की प्रक्रिया चलती है। इस दौरान Smart Meter Post-Paid की तरह कार्य करता है — उपयोग की गई बिजली का खर्च बकाये के रूप में जुड़ता रहता है। यदि इस राशि का समय पर भुगतान नहीं किया जाता, तो यह Post-Paid Balance में दिखती रहती है।
नहीं। आपके घर लगा हुआ Smart Prepaid Meter भविष्य के लिए तैयार (Future Ready) है। यदि आप बाद में Rooftop Solar लगवाते हैं, तो आपको Meter बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। यही Meter Solar की ‘Net Metering’ के लिए सक्षम है।
जब आपका Solar Panel बिजली बनाता है और वह आपके घर में इस्तेमाल हो जाती है, तो ठीक है। लेकिन अगर उससे ज्यादा बिजली बन जाती है और बच जाती है, तो वह बिजली विभाग के Grid में चली जाती है — इसे Export यूनिट कहते हैं।
वहीं, जब आपके घर में जरूरत ज्यादा होती है और Solar से उतनी बिजली नहीं बन पाती (जैसे रात में या बादल होने पर), तब आप विभाग से बिजली लेते हैं — इसे Import यूनिट कहते हैं।
अगर आपके Solar System से भेजी गई बिजली (Export यूनिट), आपके द्वारा ली गई बिजली (Import यूनिट) से ज्यादा हो जाती है, तो आपके Bill में केवल Energy Charge (EC) शून्य होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपका पूरा Bill शून्य हो गया। आपको फिर भी Fixed Charge (FC), Electricity Duty (ED) और अन्य लागू शुल्क देने पड़ते हैं।
यह सुविधा केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। Net Metering में आपके द्वारा Grid से ली गई बिजली (Import) और Grid को दी गई बिजली (Export) के अंतर (Net Units) पर Bill बनता है।
- Logic: प्रतिदिन आपकी Net यूनिट निकाली जाती है [Import – Export]
- गणना: यदि Net यूनिट पॉजिटिव है, तो उस पर लागू Tariff Slab के अनुसार Charge काटा जाएगा। यदि यह नेगेटिव है (आपने ज्यादा बिजली दी है), तो उस दिन का Energy Charge शून्य होगा और बची हुई यूनिट अगले दिन के लिए ‘Carry Forward’ हो जाएगी।
- ध्यान दें: यदि आपका Export यूनिट, Import यूनिट से अधिक है तो केवल Energy Charge (EC) शून्य होता है। इससे Fixed Charge (FC), Electricity Duty (ED) और अन्य शुल्क समायोजित नहीं होते। ये प्रतिदिन आपके Balance से कटते रहेंगे।
| माध्यम | विवरण |
|---|---|
| Toll Free नंबर | 1912 (24 घंटे उपलब्ध) |
| वेबसाइट | www.uppcl.org |
| WhatsApp — मध्यांचल | 766-900-3409 |
| WhatsApp — पश्चिमांचल | 785-980-4803 |
| WhatsApp — पूर्वांचल | 801-096-8292 |
| WhatsApp — दक्षिणांचल | 801-095-7826 |
| WhatsApp — KESCO | 828-783-5233 |
1912 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि यह बिजली विभाग का आधिकारिक Helpline नंबर है। यहाँ आपकी शिकायत सही तरीके से दर्ज होती है और उसका पूरा Record System में सुरक्षित रहता है। जब आप 1912 पर शिकायत करते हैं, तो आपको एक शिकायत नंबर (Complaint Number) मिलता है, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति कभी भी जान सकते हैं।
इसके अलावा, 1912 पर दर्ज शिकायत सीधे संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँचती है, जिससे समस्या का समाधान तय समय में करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और उस पर उच्चाधिकारियों की निगरानी भी रहती है।
आप चाहें तो किसी बिजली विभाग के अधिकारी या स्थानीय कार्यालय में जाकर भी अपनी समस्या बता सकते हैं, लेकिन वहाँ की गई मौखिक या लिखित शिकायत कई बार सही तरीके से Record में दर्ज नहीं हो पाती और अक्सर Online System में नहीं आती। इसके विपरीत, 1912 पर की गई शिकायत पूरी तरह दर्ज होती है और उसका समाधान तय समय में करने के लिए नियमित Monitoring होती है।
6. शिकायत और Complaint से जुड़े सवाल
बिजली चोरी की गुमनाम (anonymous) शिकायत के लिए:
- 1912 पर कॉल करें — नाम बताना जरूरी नहीं है।
- UPPCL की online complaint portal पर “Vigilance / Electricity Theft” category में शिकायत करें।
- शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है।
7. सरकारी योजना और Surcharge Waiver से जुड़े सवाल
OTS (One Time Settlement) / Ek Must Samadhan Yojana एक सरकारी योजना है जिसमें बिजली उपभोक्ता अपना सारा बकाया (surcharge सहित) एक बार में जमा करके connection regular करा सकते हैं। 2026 में इस योजना की ताजा जानकारी के लिए:
- आधिकारिक वेबसाइट: uppcl.org पर “Latest News” सेक्शन देखें।
- या 1912 पर call करके OTS की current status पूछें।
UP सरकार की बिजली बिल माफी योजना (विशेषकर छोटे उपभोक्ताओं और किसानों के लिए) की list check करने के लिए:
- uppcl.org पर “Bijli Bill Mafi” या “Scheme” section देखें।
- अपने जिले के SDO office से भी लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- Kisan bijli bill mafi के लिए: jhatpatportal.uppcl.org पर भी check करें।
Surcharge Waiver Scheme के तहत बकाया पर लगा late payment surcharge माफ किया जाता है। Apply करने के लिए:
UPPCL में late payment surcharge की दर आमतौर पर बकाया राशि पर प्रतिमाह 1.5% है। साधारण गणना:
उदाहरण: ₹5,000 बकाया × 1.5% × 6 महीने = ₹450 surcharge
सटीक surcharge जानने के लिए portal पर bill देखें — वहाँ principal + surcharge separately दिखाया जाता है।
ज्यादा बकाया होने पर UPPCL किश्तों (installments) में भुगतान की सुविधा देता है। इसके लिए:
- नजदीकी SDO office में लिखित आवेदन दें।
- या 1912 पर call करके installment plan की request करें।
- आमतौर पर 3 से 12 किश्तों में भुगतान की अनुमति दी जाती है।
8. डिस्कॉम से जुड़े सवाल (MVVNL, PVVNL, DVVNL, PUVVNL, KESCO)
MVVNL (मध्यांचल) के rural उपभोक्ता — लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली — mpower portal पर जाएं → MVVNL चुनें → Rural → Account Number डालें → Bill देखें।
PVVNL (पश्चिमांचल) — मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा के उपभोक्ता mpower portal पर PVVNL select करें और Account Number या Registered Mobile Number से bill check करें। नाम से directly search नहीं होता।
DVVNL (दक्षिणांचल) — आगरा, मथुरा, झाँसी के उपभोक्ता mpower portal या Google Pay / PhonePe / Paytm से bill pay कर सकते हैं। अलग से DVVNL app download की जरूरत नहीं है। Play Store पर “UPPCL mpower” search करने पर official app मिल सकता है।
PUVVNL (पूर्वांचल) — वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर के उपभोक्ता mpower portal पर PUVVNL select करें → “By Mobile Number” option चुनें → 10 digit mobile number डालें → OTP verify करें → Bill देखें।
| डिस्कॉम | मुख्य जिले |
|---|---|
| DVVNL | आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झाँसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, फिरोजाबाद, इटावा |
| MVVNL | लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, फैजाबाद, सुलतानपुर, अमेठी |
| PVVNL | मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत |
| PUVVNL | वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया |
| KESCO | कानपुर नगर, कानपुर देहात |
9. Technical Problem और Troubleshooting से जुड़े सवाल
अगर UPPCL portal नहीं खुल रहा तो:
- थोड़ी देर बाद दोबारा try करें — server पर maintenance हो सकती है।
- Browser cache clear करें (Ctrl+Shift+Delete)।
- दूसरा browser (Chrome / Firefox) try करें।
- Mobile data से try करें (अगर WiFi पर नहीं खुल रहा)।
- Google Pay / PhonePe से directly bill pay करें — ये portal बंद होने पर भी काम करते हैं।
Payment हो जाने के बाद portal पर reflect होने में 24 से 48 घंटे लग सकते हैं। अगर 2 दिन बाद भी due दिख रहा है:
- Payment receipt / transaction ID save करके रखें।
- 1912 पर call करें और transaction ID बताएं।
- Online complaint दर्ज करें — “Payment reflected नहीं हुआ” category में।
यह एक common banking issue है। इसमें पैसे 7 working days में automatically refund हो जाते हैं। अगर नहीं हुए:
- अपने bank से contact करें और transaction ID दें।
- UPPCL 1912 पर call करके transaction reference number share करें।
- Payment gateway (जैसे Billdesk) की customer care से भी contact कर सकते हैं।
“Invalid Account Number” error के मुख्य कारण और समाधान:
- Urban/Rural गलत चुना: Portal पर सही option (Urban या Rural) select करें।
- पुराना 12 digit number: पहले 2 digit हटाकर 10 digit का number use करें।
- Discom गलत चुना: अपने जिले के अनुसार सही Discom चुनें।
- Typo error: Account number दोबारा ध्यान से देखकर enter करें।
फिर भी error आए तो 1912 पर call करें।
Server Error 500 आमतौर पर UPPCL के server पर load या maintenance के कारण आता है। यह user की तरफ से कोई समस्या नहीं है। कुछ घंटे बाद retry करें। अगर urgent payment करनी है तो Google Pay / PhonePe use करें।
Bill amount zero दिखने के कारण:
- अगला bill अभी generate नहीं हुआ है (billing cycle अधूरी है)।
- पिछला भुगतान हाल ही में reflect हुआ और नया bill pending है।
- Smart meter balance positive है — कोई due नहीं।
Next billing date पर दोबारा check करें या 1912 पर call करें।
Bill online न दिखने के कारण:
- Bill अभी generate नहीं हुआ — billing date का इंतज़ार करें।
- Account number या discom गलत enter किया गया है।
- Portal maintenance पर है — बाद में try करें।
- New connection है जिसका पहला bill आना बाकी है।
10. Connection Disconnect और Reconnect से जुड़े सवाल
श्रीमान अवर अभियंता महोदय, [पता]
विषय: विद्युत कनेक्शन पुनः चालू करने हेतु आवेदन
महोदय,
मेरा नाम [नाम] है, खाता संख्या [Account Number], पता [पूरा पता]। मेरा बिजली कनेक्शन बकाया राशि के कारण काटा गया था। मैंने दिनांक [तारीख] को रुपये [राशि] का भुगतान कर दिया है (रसीद संलग्न)। कृपया मेरा बिजली कनेक्शन शीघ्र पुनः जोड़ने की कृपा करें।
प्रार्थी: [नाम, हस्ताक्षर, मोबाइल, दिनांक]
कनेक्शन disconnect हुआ है या नहीं, यह जानने के लिए:
- mpower portal पर account देखें — “Disconnected” status दिखेगा अगर line काटी गई है।
- 1912 पर call करके account number बताकर status पूछें।
- अगर बकाया दिख रहा है और supply नहीं आ रही तो disconnection की संभावना है।
अगर आप अपना बिजली कनेक्शन permanently बंद (Permanent Disconnection) करवाना चाहते हैं तो:
- SDO office में PD Application दें।
- सभी बकाया बिल चुकाएं।
- Meter और service wire विभाग को वापस करें।
- Security deposit की refund का दावा करें।
UPPCL में Temporary Disconnection और Reconnection के charges UPERC (UP Electricity Regulatory Commission) द्वारा निर्धारित होते हैं। 2026 की ताजा दर के लिए uppcl.org पर “Tariff Order” देखें या 1912 पर call करें। आमतौर पर reconnection charge ₹100 से ₹500 के बीच होता है — connection type के अनुसार।
11. अन्य राज्यों के बिजली बिल चेक (Bihar, Jharkhand, MP, Delhi)
SBPDCL (South Bihar Power Distribution Company Limited) बिहार के दक्षिणी जिलों — पटना, गया, आरा, बक्सर — में बिजली आपूर्ति करती है।
- Official portal: sbpdcl.co.in
- Consumer Number से bill देखें और online payment करें।
- Helpline: 1912
NBPDCL (North Bihar Power Distribution Company Limited) बिहार के उत्तरी जिलों — मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी — में बिजली देती है।
- Official portal: nbpdcl.co.in
- Consumer Number से bill check और payment करें।
- Helpline: 1912
JBVNL (Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited) झारखंड में बिजली वितरण करती है।
- Official portal: jbvnl.co.in
- Consumer ID से bill देखें।
- Helpline: 1800-123-8745
मध्यप्रदेश में बिजली वितरण MPEZ (MP Poorv / Paschim / Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Company) द्वारा किया जाता है।
- Official portal: mpwz.co.in (पश्चिम क्षेत्र — Indore, Ujjain)
- IVRS (Interactive Voice Response) के लिए: 1800-180-6070
- Google Pay / PhonePe से भी MP electricity bill pay होता है।
Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) दिल्ली के उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बिजली देती है।
- Official portal: tatapower-ddl.com
- Consumer Number डालकर bill check और online payment करें।
- Helpline: 19124
- App: “Tata Power-DDL” Play Store / App Store पर उपलब्ध है।