UPPCL Bijli Bill Rahat Yojana 2026 (OTS): Surcharge Maafi aur Registration ki Puri Jankari

UPPCL Bijli Bill Rahat Yojana 2026 (OTS): क्या आपका बिजली का बिल लंबे समय से जमा नहीं होने के कारण भारी-भरकम हो गया है? बढ़ते ब्याज और सरचार्ज (LPSC) ने आपके बजट को बिगाड़ दिया है? उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली बिल राहत योजना 2025-26 (OTS Scheme) की शुरुआत की है। यह योजना न केवल आपका सरचार्ज माफ करती है, बल्कि पहली बार आपके मूल बकाया (Principal Amount) पर भी भारी छूट दे रही है।

Table of Contents

Bijli Bill Surcharge Waive-off (OTS) Scheme 2026: पूरी जानकारी हिंदी में

जानकारीविवरण
योजना का नामबिजली बिल राहत योजना 2025-26 (OTS Scheme)
राज्यउत्तर प्रदेश
विभागUPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड)
योजना की अवधि1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026
Official Portaluppcl.org / consumer.uppcl.org
Helpline1912 (Toll-Free)
अधिकतम छूट100% Surcharge + 25% मूलधन पर

बिजली का बिल लंबे समय से जमा नहीं हो पाया है। ऊपर से सरचार्ज और ब्याज जुड़ता गया। अब एक छोटा-सा बकाया पहाड़ जैसा लगने लगा है। अगर आप भी इसी स्थिति में हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बहुत बड़ा मौका दिया है।

UPPCL ने उन उपभोक्ताओं के लिए एक खास राहत योजना शुरू की है जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल नहीं भरा — इसे बिजली बिल राहत योजना 2025-26 कहते हैं। अगर आपके ऊपर पुराना बकाया बिल है, तो यह उसे बेहद कम लागत में खत्म करने का मौका है।

यह योजना पारंपरिक OTS यानी One-Time Settlement से बढ़कर है। इसमें सिर्फ सरचार्ज माफ नहीं होता — पहली बार मूलधन यानी principal amount पर भी छूट दी गई है।

बिजली बिल माफी योजना 2026 क्या है?

सरल शब्दों में कहें तो यह उन लोगों के लिए ‘गोल्डन चांस’ है जिनका बिल बकाया है। UPPCL की इस नई स्कीम के तहत, यदि आप अपना पुराना बिल एक साथ या किस्तों में चुकाते हैं, तो सरकार आपका पूरा ब्याज (Surcharge) माफ कर देगी।

Where to Find Surcharge LPSC on UPPCL Electricity Bill Sample Image

उदाहरण से समझें: अगर आपका कुल बिल ₹15,000 है (जिसमें ₹10,000 मूल बिल है और ₹5,000 सरचार्ज), तो:

  1. आपका ₹5,000 सरचार्ज 100% माफ होगा।
  2. ₹10,000 मूलधन पर 25% यानी ₹2,500 की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
  3. आपको मात्र ₹7,500 देकर ₹15,000 के बोझ से मुक्ति मिल जाएगी।
UPPCL 10 Digit Account Number Kaise Nikale? Purane ID se Naya Number Payein (2026 Update): UPPCL Bijli Bill Rahat Yojana 2026 (OTS): Surcharge Maafi aur Registration ki Puri Jankari

कौन ले सकता है इस बिजली बिल माफी योजना का फायदा?

यह योजना सिर्फ उन उपभोक्ताओं के लिए है जो Never Paid यानी जिन्होंने कभी बिजली बिल नहीं भरा, या Long Unpaid यानी जिन्होंने 31 मार्च 2025 के बाद से कोई भुगतान नहीं किया — इन दोनों श्रेणियों में से किसी एक में आते हों।

बिजली बिल माफी योजना के तहत पात्र उपभोक्ता इस प्रकार हैं —

उपभोक्ता श्रेणीLoad सीमाविवरण
घरेलू (LMV-1)2 किलोवाट तकNever Paid या Long Unpaid
छोटे व्यावसायिक (LMV-2)1 किलोवाट तकNever Paid या Long Unpaid
Never Paidकोई भीजिन्होंने कभी बिल नहीं भरा
बिजली चोरी के मामलेअलग नियम50% तक छूट assessment amount पर

UPPCL OTS Scheme 2026 Phase-wise Discount

📢 महत्वपूर्ण अपडेट (April 2026): OTS योजना का पिछला चरण 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, UPPCL जल्द ही इसका नया चरण (Next Phase) शुरू कर सकता है। नीचे दी गई टेबल पिछले आंकड़ों पर आधारित है ताकि आप अगली योजना के लिए तैयार रहें।

क्या आपका बिजली का बिल लंबे समय से जमा नहीं होने के कारण भारी-भरकम हो गया है? उत्तर प्रदेश सरकार की OTS Scheme 2026 आपके लिए एक सुनहरा मौका है।

चरण अवधि मूलधन पर छूट LPSC/Surcharge
पहला चरण 1–31 दिसंबर 2025 25% तक 100% माफ
दूसरा चरण 1–31 जनवरी 2026 20% तक 100% माफ
तीसरा चरण 1–28 फरवरी 2026 15% तक 100% माफ
UPPCL OTS Scheme 2026 Phase-wise Discount Table Infographic

तीन चरणों में छूट — जल्दी करने वाले को ज्यादा फायदा

यह योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तीन phases में चलाई गई। सभी phases में late payment surcharge यानी LPSC पूरी तरह माफ रहता है। मूलधन पर छूट phase के अनुसार घटती जाती है।

यानी जितनी जल्दी registration, उतनी ज्यादा बचत। जो लोग दिसंबर में चूक गए, वे जनवरी या फरवरी में भी लाभ उठा सकते हैं — बस छूट थोड़ी कम होगी।

Payment के विकल्प: एकमुश्त या किस्त?

पूरी तरह ब्याज-मुक्त भुगतान है। विकल्प में भी में भी LPSC यानी सरचार्ज…

विकल्पमासिक किस्तमूलधन पर छूटबेस्ट किसके लिए?
एकमुश्त (Full Payment)NAMaximum (25%)ज्यादा बचत चाहने वालों के लिए
किस्त विकल्प 1₹750/Month10%मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए
किस्त विकल्प 2₹500/Month5%सबसे कम बजट वालों के लिए
प्रो टिप: किस्त के दौरान भी आपसे कोई अतिरिक्त ब्याज (Interest) नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह ब्याज-मुक्त भुगतान है और इसमें LPSC (सरचार्ज) 100% माफ रहता है।

सबसे अच्छा विकल्प — जिनके पास पैसे हों, वो एकमुश्त भरें और 25% तक की अधिकतम बचत पाएं।

बिजली चोरी के मामले वालों को भी राहत

यह योजना उन उपभोक्ताओं को भी राहत देती है जिनके ऊपर बिजली चोरी का assessment case है। ऐसे उपभोक्ताओं को assessment amount यानी जुर्माने की राशि पर 50% तक की छूट मिल सकती है।

यह पहले की OTS योजनाओं से बिल्कुल अलग और बड़ी बात है — बिजली चोरी के मामले में फँसे लोगों के लिए यह निकलने का एक सुनहरा मौका है।

Registration Fee — ₹2,000 का क्या होता है?

इस योजना में भाग लेने के लिए ₹2,000 की registration fee देनी होती है — या assessment amount का 10%, इनमें से जो ज्यादा हो। यह fee अलग से नहीं ली जाती — इसे बाद में final electricity bill settlement में adjust कर दिया जाता है।

यानी ₹2,000 आपकी जेब से नहीं जाते — वो आपके बकाये में ही count होते हैं।

बिजली बिल माफी योजना में Registration कैसे करें — Step-by-Step

Online तरीका —

  • Step 1 — uppcl.org या consumer.uppcl.org खोलें।
  • Step 2 — “Bijli Bill Rahat Yojana” या “OTS Registration” का option चुनें।
  • Step 3 — अपना Account Number और Registered Mobile Number डालें।
  • Step 4 — आपकी eligibility और बकाया राशि screen पर दिखेगी — साथ में लागू छूट के बाद net payable amount भी।
  • Step 5 — ₹2,000 की registration fee online जमा करें — UPI, Debit Card या Net Banking से।
  • Step 6 — Payment option चुनें — एकमुश्त, ₹750 किस्त या ₹500 किस्त।
  • Step 7 — चुने गए option के अनुसार भुगतान करें। Payment होते ही receipt download करें और save रखें।

Offline तरीका —

Registration और payment के लिए offline विकल्प भी उपलब्ध हैं — नजदीकी बिजली विभाग का कार्यालय, Common Service Centre यानी जन सेवा केंद्र, fintech agent या meter reader के पास जाकर भी यह काम किया जा सकता है।

यह योजना पुरानी OTS से कैसे अलग है?

तुलना का बिंदुपुरानी OTSबिजली बिल राहत योजना 2025-26
Surcharge माफीहाँहाँ (100%)
मूलधन पर छूटनहींहाँ (15% से 25% तक)
किस्त की सुविधाकभी-कभीहाँ (₹500 / ₹750 प्रति माह)
चोरी के मामलेशामिल नहीं50% छूट assessment पर
Billing विवादनहींbill संशोधन की सुविधा

सावधानी और जरूरी बातें

  • Registration Fee: रजिस्ट्रेशन के लिए जमा किए गए ₹2,000 आपके कुल बिल में ही घटा दिए जाएंगे, यह कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है।
  • Current Bill: पुराने बकाये के साथ-साथ आपको अपना चालू माह (Current Month) का बिल समय पर भरना होगा।
  • Default: यदि आप किस्त का विकल्प चुनते हैं और भुगतान में देरी करते हैं, तो आपका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या यह योजना पूरे उत्तर प्रदेश के लिए है?

जी हाँ, यह UPPCL के सभी वितरण निगमों (PVVNL, MVVNL, DVVNL, PuVVNL) के लिए लागू है।

Q2. क्या यह UPPCL OTS Scheme ₹2,000 registration fee extra लगेगा?

नहीं। यह राशि extra नहीं है — इसे final bill settlement में adjust कर दिया जाता है।

Q3. मेरे ऊपर बिजली चोरी का केस है, क्या मुझे राहत मिलेगी?

हाँ, चोरी के मामलों (Revenue Assessment) में जुर्माने की राशि पर 50% तक की छूट का प्रावधान है।

Q4. क्या किसानों के लिए यह बिजली बिल माफी योजना है?

यह योजना मुख्य रूप से घरेलू और छोटे दुकानदारों के लिए है। किसानों के लिए अलग से ‘कृषक विद्युत माफी योजना’ चलाई जाती है।

Q5. UPPCL OTS Scheme समाप्त हो गई — अब क्या?

यह योजना फरवरी 2026 तक थी। अगर आप इसे पढ़ रहे हैं और तारीख निकल चुकी है, तो UPPCL की official website पर check करें — UPPCL समय-समय पर ऐसी राहत योजनाएं लाता रहता है।

Q6. Kya OTS registration ke baad mera kata hua connection turant jud jayega?

Haan, registration fee aur pehli kist (ya full payment) jama karte hi aap connection judwane ke liye apply kar sakte hain.

निष्कर्ष

बिजली बिल राहत योजना 2025-26 उन लाखों उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा मौका था जो बढ़ते बकाये की वजह से परेशान थे। 100% सरचार्ज माफी और 25% तक मूलधन में छूट — यह combination पहले कभी नहीं मिला था।

अगर इस बार यह योजना चूक गई हो, तो UPPCL की official website और helpline 1912 पर नजर रखें। सरकार ऐसी योजनाएं आगे भी लाती है — और अगली बार समय पर registration जरूर कर लें।

Leave a Comment